আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रिलीज होते ही छाया छलांग का नया गाना ‘तेरी चोरियां’

Published on: October 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छलांग’ के पहले गाने ‘केयर नी करदा’ में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. हनी सिंह की आवाज में यह गाना अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘तेरी चोरियां’ भी रिलीज कर दिया गया है. ये एक रोमांटिक ट्रैक है जिसमें राजकुमार राव नुसरत भरूचा को रिझाते नजर आ रहे हैं. इस गाने को गुरु रंधावा और पायल देव ने गाया है, जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा चुका है. इस गाने को लव रंजन और गुरु रंधावा ने मिलकर लिखा है.

http://नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म



गाने की बात करते हुए गुरु रंधावा ने कहा कि ‘तेरी चोरियां’ मेरे लिए वास्तव में विशेष है. जब नुसरत और मैं मनाली में ‘इश्क तेरा’ के गाने की शूटिंग कर रहे थे, तो लव सर ने मुझे यह हुक लाइन ‘तेरी चोरियां’ दी थीं और कहा था कि हमें यह गीत ‘छलांग’ के लिए तैयार करना है. मैं उनके साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित था, इसलिए मैंने उसी क्षण गाना लिखना शुरू कर दिया था. बता दें कि छलांग इस दिवाली, 13 नवंबर, 2020 को केवल प्राइम वीडियो पर जारी होने जा रही है. छलांग लव फिल्म्स प्रोडक्शन है, हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, गुलशन कुमार, भूषण कुमार, द्वारा अजय देवगन लव रंजन अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है. देखिए गाना-

http://इंस्टाग्राम पर जैकलीन के हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस फोटो शेयर कर कहा- थैंक्यू

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now