नई दिल्ली. फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ का एक गाना ‘सरारा सरारा’ लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ था और आज भी इस गाने का क्रेज युवाओं के बीच देखने को मिलता है. इस गाने में शमिता शेट्टी के डांस पर लोग फिदा हो गए थे. इतना ही नहीं इन दिनों इस गाने का क्रेज युवाओं में इतना देखने को मिल रहा है कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर इसी गाने पर डांस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
http://भाजपा विधायक के वीडियो पर राहुल का तंज, कहा- पार्टी में सबसे ईमानदार आदमी
इस वायरल वीडियो को PRONEETA SWARGIARY ने नाम के एक यू-ट्यूब चैनल द्वारा 3 दिन पहले अपलोड किया है. बता दें, इस वीडियो में 2 लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया है. इस वीडियो में परफॉर्म कर रहीं लड़कियों के डांस के मूव्स ऐसे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी. इस वीडियो को अब तक 434,870 बार देखा जा चुका है. व्यूज के साथ-साथ इस वीडियो में काफी प्रतिक्रियाएं भी आए हैं. लोगों को इनका डांस काफी पसंद आ रहा है. दोनों लड़कियों ने मिलकर इस गाने को अपने डांस से एक बार फिर लोगों को देखने पर मजबूर कर दिया है. देखिए वीडियो-










