नई दिल्ली. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष सोमवार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गईं. इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल. रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) की एक कार्यकर्ता ने बुके देकर पायल घोष का स्वागत किया. गौरतलब है कि पिछले दिनों ही केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पायल घोष से मुलाकात की थी.
http://सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव
उन्होंने पायल को भरोसा दिया था कि उनकी पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है. बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह अपने करिअर के शुरुआती दौर में थीं. तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं. पायल ने कहा- मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए. अनुराग कश्यप ने पायल घोष के आरोपों से इनकार किया है.
http://जल जीवन मिशन योजना के सभी टेंडर निरस्त, जानिए मंत्रिपरिषद के अन्य फैसले










