नई दिल्ली. अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है. कॉमैक्स पर सोने का भाव गिरकर 2 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया है. इसी वजह से आज घरेलू बाजार में भी सोने के दाम लुढ़क गए है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 59 रुपए गिरकर 51,034 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं चांदी 753 रुपए लुढ़ककर 62,008 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने और चांदी की कीमत क्रमशः 1,901.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.26 डॉलर प्रति औंस रही.
http://जल जीवन मिशन योजना के सभी टेंडर निरस्त, जानिए मंत्रिपरिषद के अन्य फैसले
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से आई, जिससे स्टाल्ड स्टिमुलस प्रोग्रेस पर दबाव बना रहा. डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी बढ़कर 93.00 रहा, जो प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की तेजी दर्शाता है. बता दें कि अगस्त में सोना 56,200 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था. तब से अब तक कीमतों में 5500 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आ चुकी है. कारोबारियों का कहना है कि अब नज़रें अमेरिका के राहत पैकेज पर टिकी हैं.
http://IPL 2020 : प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, साक्षी ने लिखा इमोशनल पोस्ट









