पिथौरा. नगर के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में कल सोमवार को दशहरा मनाया जाएगा. इस दौरान रावण के पुतले का दहन भी किया जाएगा. इस बार कोरोना इफेक्ट के कारण रावण की ऊंचाई एक तिहाई रखी गई है. दस फ़ीट के रावण के पुतले का निर्माण अब अंतिम चरण में है. देश भर में चल रहे कोरोना के दुष्प्रभाव का असर त्योहारों पर भी पड़ता दिख रहा है. इस बार का गणपति उत्सव भी कोरोना की भेंट चढ़ चुका है अब नवरात्रि भी कोरोना के भय के साये में मनाई गई. इसके साथ दशहरा उत्सव के लिए भी ढेर सारी सरकारी गाइडलाइन के साये तले रावण दहन किया जाना है.
http://मन की बात में पीएम मोदी की अपील- त्योहारों में संयम से ही रहें, सैनिकों के लिए एक दीया जलाएं
लिहाजा एहतियातन परम्परा निभाने नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव स्वयं पूरी दशहरा समिति के साथ अपने समक्ष ही रावण के पुतले का निर्माण करा रहे हैं. रावण के पुतले की ऊंचाई पूर्व में बनने वाले 30 फ़ीट से मात्र एक तिहाई 10 फ़ीट ही होगी. श्री यादव के अनुसार रामलीला में भीड़ को कम करने एवं सरकारी गाइडलाइन का पालन कराने के लिए रामलीला को संक्षिप्त किया गया है और इसे जल्द ही पूरा कर रावण दहन कर दिया जाएगा. पूर्व की तरह इस वर्ष दशहरा की रात मनोरंजन के कोई कार्यक्रम आयोजित नही किए गए हैं. लिहाजा भीड़ सीमित रहने की संभावना है. कार्यक्रम को सफल बनाने समिति के सदस्य लगातार जुटे हैं.
http://कंगना रनौत बोलीं- जाति नहीं, गरीबी के आधार पर मिले आरक्षण







