नारायणपुर. शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया जबकि कई जवानों को भी चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक ओरछा थाने से DRG के जवान गुरुवार को सर्चिंग के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में निकले थे. वापसी के दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे गुदाडी पंचायत के दुरगी पारा के पास जंगल में एंबुश लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया.
http://ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिल
फायरिंग में DRG जवान गोमागाल निवासी संतु राम वड्डे शहीद हो गए हैं. कई जवानों के भी चोटिल होने की सूचना है. सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 4-5 नक्सली भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं. मारे गए नक्सलियों के शव और घायलों को उनके साथी उठाकर ले गए. नक्सलियों के भागने के बाद जंगल में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में डंप बरामद हुआ है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
http://इंस्टाग्राम पर जैकलीन के हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस फोटो शेयर कर कहा- थैंक्यू






