আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्प्लेंडर प्लस का नया एडिशन लॉन्च, खुद की च्वाइस पर लगवा सकेंगे ग्राफिक्स

Published on: October 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हीरो Motocorp ने भारत में नई स्प्लेंडर प्लस का ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है. बाजार में मौजूद Hero Splendor Plus की तुलना में नई स्प्लेंडर प्लस ब्लैक एडिशन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. हीरो की इस नई बाइक की कीमत 64,470 रुपए है.  हीरो स्प्लेंडर प्लस का ब्लैक एडिशन को 3 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसमें फायरफ्लाई गोल्डन, बीटल रेड और बंबल बी येलो कलर का विकल्प शामिल है. यही नहीं, आप 1399 रुपए की अतिरिक्त खर्च कर इसमें Hero का 3D लोगो लगवा सकते हैं. स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 8,000rpm पर 7.8 bhp का पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

http://15 क्विंटल धान की सीमा समाप्त कर सालभर धान खरीदे सरकार : नरेंद्र



बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. वहीं, 130mm रियर ब्रेक हैं. हीरो स्प्लेंडर प्लस का ब्लैक और एक्सेंट वर्जन पूरी तरह से ‘ऑल-ब्लैक’ अवतार में आता है. बाइक में इंजन, टायर, अलॉय व्हील और चेन कवर का कलर इस बार ब्लैक रखा गया है. स्प्लेंडर प्लस का यह एडिशन ब्लैक और एक्सेंट रंग में पेश किया गया है.कंपनी ने बताया है कि ब्लैक एडिशन को सभी आधिकारिक शोरूम्स में उपलब्ध किया जा रहा है. इस एडिशन की खास बात यह है कि ग्राहक अपने पसंद के अनुसार इसके ग्राफिक्स कस्टमाइज करा सकेंगे. एक एक ग्राफिक्स के लिए अतिरिक्‍त कीमत 899 रुपए है.

http://माँ भख्खेश्वरी देवी करती हैं गांव की रक्षा, बहते-बहते आई थीं माँ की प्रतिमा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now