महासमुंद. जिले की सीमा से लगे बलौदाबाजार जिले में 15 सदस्यीय हाथियों के नए दल के आमद की खबर के बाद सिरपुर इलाके में दहशत बढ़ गई है. एक तो 20 सदस्यीय हाथियों के दल से इलाके के लोग पहले से त्रस्त हैं. हाथी भगाओ, फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि बलौदाबाजार वन विभाग के अफसरों ने बताया है कि कसडोल ब्लॉक के ग्राम बरबसपुर में 15 सदस्यीय हाथियों का नया दल पहुंचा है इलाके के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. श्री सिन्हा ने बताया कि नया दल जिले के सीमा से मात्र 15 किमी की दूरी पर हैं जो कभी भी महासमुंद जिले में प्रवेश कर सकता है. उन्होंने हाथियों की चौकसी के लिए वन विभाग से दल तैनात करने की मांग की है.
http://INDvSA : रोहित-रहाणे के बाद छाए जडेजा और उमेश, दक्षिण अफ्रीका 9/2
इधर, आज सुबह कुकराडीह बंजर में जमे 20 सदस्यीय हाथियों का दल भोजन की तलाश में जोबा पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया. गांव वालों के मुताबिक हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को पहले नुकसान पहुंचाया इसके बाद खररिया तालाब के पास दो हैंडपंप को उखाड़ दिया. इतने पर ही नहीं माने और खेतों की मेड़ पर लगे छीन झाड़ को उखाड़ दिया. इस मामले में महासमुंद डीएफओ मयंक पांडे ने कहा कि धर्मजयगढ़, रायगढ़ से होते हुए 15 सदस्यीय हाथियों का नया दल बलौदाबाजार और महासमुंद जिले की सीमा पर है. हाथियों की निगरानी के लिए दोनों जिले की टीम लगी है. हालांकि हमारे जिले से हाथी काफी दूर हैं.
http://VIDEO : खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, नहीं आई कोई चोट







