नई दिल्ली. फिल्म लूडो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है. सोशल मीडिया पर लूडो का ट्रेलर ट्रेंड कर गया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा जैसी दमदार कास्ट काम कर रही है. ढाई मिनट के इस ट्रेलर ने एक कॉमेडी की एक ऐसी सुनामी ला दी है कि आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. इस फिल्म को बटरफ्लाई इफेक्ट से प्रेरित बताया जा रहा है. इसका मतलब ये है कि फिल्म का हर किरदार एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, कभी ना कभी इन किरदारों की जिंदगी एक दूसरे से टकराएगी.
http://Oppo F17 Pro Diwali Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि अभिषेक से लेकर राजकुमार तक, सभी की जिंदगी में अपनी खुद की समस्या हैं. किसी ने बच्ची का किडनैप किया है तो किसी को अपनी प्रेमिका के लिए जेल से एक अपराधी को भगाना है. ट्रेलर के हर फ्रेम में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. लूडो 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म की सीधी टक्कर अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब से होगी जो 9 नवंबर को रिलीज हो रही है. देखिए ट्रेलर-
http://आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे पीएम मोदी










