रायगढ़. गौठान एवं बाड़ी के लिए भूमि चिन्ह अंकित करने पहुंचे नायब तहसीलदार से विवाद करने पर एक ही परिवार के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर की सुबह सारंगढ़ के नायब तहसीलदार बन्देराम भगत ग्राम भदरा में गौठान व बाड़ी हेतु शासकीय भूमि का चिन्हांकन कार्य हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच पति, कोटवार एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में किया जा रहा था. इस दरम्यान गांव का बाबूलाल रत्नाकर ने अपनी पत्नी तथा परिवार के बेटे बहू को लेकर आया. ये लोग चिन्हांकन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर नायब तहसीलदार से गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए. वहां उपस्थित व्यक्तियों ने उन्हें समझा-बुझाकर जाने के लिए कहा भी.
http://Maruti Swift लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वहीं जब नायब तहसीलदार अपने वाहन में जाने के लिए निकले तो इन्होंने उनका रास्ता रोककर विवाद भी किया. स्थिति को देखकर नायब तहसीलदार ने जब अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाने लगे तो फिर रास्ता रोककर गाड़ी में तोड़फोड कर शीशा तोड़ दिया. ऐसे में नायब तहसीलदार बंदेराम भगत द्वारा घटना को लेकर लिखित आवेदन थाना कोसीर में दिया गया. जिस पर आरोपी बाबूलाल रत्नाकर, मनहरण रत्नाकर, राजेन्द्र रत्नाकर, सुदेश रत्नाकर, युवराज रत्नाकर, बिनोद रत्नाकर, श्रीमती चंद्रिका रत्नाकर, श्रीमती मीना रत्नाकर, श्रीमती सोनकुवंर रत्नाकर के विरूद्ध धारा 147, 186, 323, 332, 341, 353, 427IPC पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
http://6 माह की बच्ची को नदी में फेंक महिला ने खुद को लगाई आग







