नई दिल्ली. अक्षय कुमार-कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज हो गया है. गाने में अक्षय-कियारा की केमिस्ट्री शानदार है. दुबई के खूबसूरत नजारों के बीच शूट इस गाने में अक्षय और कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री वैल्यू ऐड कर रही है. गाने में अक्षय और कियारा का अलग लुक भी देखने को मिल रहा है. जहां अक्षय शेख के अंदाज में तो वहीं कियारा भी खूबसूरत हसीना लग रही हैं. अक्षय ने गाने की रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा- हमने साल के सबसे बड़े डांस ट्रैक को बस अभी रिलीज किया है, ग्रूव के लिए तैयार हो जाएं.
http://24 घंटे के अंदर लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार, 11.52 लाख बरामद
बात करें गाने की तो बुर्ज खलीफा गाने को म्यूजिक कंपोजर शशि और डीजे खुशी ने कंपोज किया है, साथ ही गाने में आवाज भी उनकी है. इसके लिरिक्स गगन आहूजा ने लिखे हैं. बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसका निर्देशन राघव लॉरेन्स ने किया है. फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है. देखिए गाना-
http://कंगना ने FIR दर्ज होने के बाद शेयर कीं तस्वीरें, कहा- मुझे मिस ना करें, मैं जल्द आऊंगी










