আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटवारी 4 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on: October 17, 2020
---Advertisement---

अंबिकापुर. एसीबी की टीम ने शनिवार को एक किसान से 4 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पटवारी ने किसान से धान बेचने के लिए जमीन का रकबा पंजीयन कराने की एवज में 5 हजार रुपए मांगे थे. एसीबी ने सूरजपुर में पटवारी को पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक पाठकपुर निवासी किसान प्रेमसाय को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पटवारी के पास पंजीयन कराना था. वह इसके लिए पटवारी कार्यालय में गया. आरोप है कि वहां पदस्थ पटवारी अनुज सिन्हा ने पंजीयन फार्म में कृषि जमीन का रकबा दर्ज करने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की.

http://छत्तीसगढ़ में भी है माँ वैष्णोदेवी का मंदिर, इस पहाड़ी पर बैठी माँ हरती हैं पीर



इस पर किसान ने 11 सितंबर को एसीबी अंबिकापुर में शिकायत कर दी. एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया. इस दौरान सौदा 4 हजार रुपए में तय हुआ. सत्यापन में पुष्टि होने पर टीम ने किसान को नोटों के साथ भेजा. वहां रुपए लेते ही एसीबी ने गोधनपुर, अंबिकापुर निवासी पटवारी अनुज सिन्हा को रंगे हाथ पकड़ लिया. पटवारी के खिलाफ धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

http://पैदा होते ही नवजात ने डॉक्टर के चेहरे से हटाया मास्क, तस्वीर वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now