नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. अनन्या ने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर की स्लिप ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों के साथ अनन्या ने अपने कैप्शन में एक आंख और सागर की इमोजीस शेयर की है. अनन्या के पोस्ट के तुरंत बाद उनके प्रशंसक और दोस्त कमेंट्स कर रहे थे.
http://भारी बारिश से आंध्र-तेलंगाना में 25 की मौत, पीएम ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
अनन्या की खास दोस्त सुहाना खान ने भी अपना कमेंट किया है. सुहाना खान ने लिखा- वाह इसके साथ उन्होंने दो इमोजी भी शेयर किए हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी अनन्या का ये लेटेस्ट फोटोशूट काफी पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कोई अपना दिल हार बैठा है तो कोई कह रहा कतई जहर. ऐसा नहीं कि उन्हें सिर्फ पॉजिटिव कमेंट्स ही मिल रहे हैं. कुछ लोग ऐसे हैं, जो ये कह रहे हैं कि कुछ काम भी कर लो. बता दें कि अनन्या पांडे भले ही बॉलीवुड में नई हों, लेकिन स्टाइल के मामले में उनकी पकड़ काफी अच्छी है. देखिए तस्वीरें-










