আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सात लाख की सट्टा-पट्टी के साथ 8 गिरफ्तार

Published on: October 14, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. साइबर सेल ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा-पट्टी खेलने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. बसना व साइबर सेल टीम ने इनके पास से सात लाख की सट्टा-पट्टी, 10 नग मोबाइल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 4 क के तहत कार्रवाई की है. साइबर सेल की टीम को सूचना मिली कि बसना थाना क्षेत्र में चेन्नई सुपर किंग एवं सनराईजर हैदराबाद मैच में बालिंग, बैंटिंग एवं मैच के अंतिम परिणाम पर रुपए का दांव लागाकर ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टा खेला जा रहा है. मुखबिर के बताए ठिकाने बाजारपारा में साइबर सेल एवं थाना बसना की टीम ने घेराबंदी कर बसना अहिल्या बिहार कालोनी निवासी अमन बजाज (26) एवं बाजार पारा निवासी सुमीत सलूजा (29)को पकड़कर पूछताछ की तो बताया कि चेन्नई सुपर किंग एवं सनराईजर हैदराबाद मैच में मोबाइल फोन से ग्राहकों से रूपये का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहे थे.

http://‘समर्थन मूल्य से कम में कृषि उपज खरीदी के खिलाफ राज्यस्तरीय गारंटी अधिनियम बनाए राज्य सरकार’


आरोपियों ने बारिकी पूछताछ में बताया कि नेमीचंद सा. गिधापाली, झारबंद निवासी भुनेन्द्र चौधरी, दीपक चौधरी, सकरी निवासी सुभाष चौधरी, गिधापाली निवासी रूपधर चौधरी, शम्बा कुमार नंद को आईपीएल क्रिकेट मैच में लाइन नंबर देकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखा रहा था आरोपियों की निशानदेही पर सभी को भंवरपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया. इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि सुमीत सलूजा एवं अमन बजाज से आईपीएल क्रिकेट मैच का लाइन नम्बर लेकर सट्टा खिलवा रहे थे. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 नग मोबाइल विभिन्न कम्पनियों का कीमती 1,23,000 रुपए, 06 नग सट्टा-पट्टी कीमती 7,17,240 रुपए, 06 नग डाट पेन, नगदी 11,190 रुपए जुमला कीमती 8,51,430 रुपए जब्त कर बसना थाने में धारा 4क जुआ एक्ट की तहत कार्रवाई की गई है.

http://खेसारी के नए गाने ‘सरकार चलइले बा’ ने मचाई धूम, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now