महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में मंगलवार को 100 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें विकासखंड बसना से 34, महासमुंद से 18, सरायपाली से 26, बागबाहरा से 19 और पिथौरा से 3 हैं. वहीं 85 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. जिले में अब तक कुल 3577 कोरोना पॉज़िटिव आए हैं जिनमें से 2649 स्वस्थ्य हो चुके हैं. जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 884 है. जबकि अब तक 44 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 65 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. इनमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 8, भाटापारा से 15, बिलाईगढ़ से 8, कसडोल से 13, पलारी से 16 और सिमगा से 5 हैं. इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 4241 तक पहुंच चुकी है.
http://मनरेगा के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार कर रोजगार सहायक बना करोड़पति!
जिले में आज 83 मरीज़ ठीक हो गए. उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई. अब तक जिले में 3184 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं. सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब केवल 1001 रह गई है. जिनका कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेण्टर और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है. कोरोना से आज 2 मरीज़ों की मौत रिकार्ड की गई. दोनों लगभग 50 वर्ष के और पुरुष मरीज़ हैं. इनमें से एक बिलाईगढ़ और एक भाटापारा विकासखण्ड से हैं. इन्हें मिलाकर जिले में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है. ज्यादातर मौत अन्य जटिल बीमारियों के साथ कोरोना हो जाने के कारण हुई है. जिले में आज कोरोना जांच के लिए 494 नमूने लिए गए
http://पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : भूपेश







