আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आ गया नया PVC आधार कार्ड, न भीगने का डर न गलने की चिंता, घर बैठे ऐसे मंगाएं

Published on: October 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब आधार कार्ड का पोलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड जारी कर रहा है. नया आधार कार्ड बिल्कुल एटीएम कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड जैसा है. जिसे आप आसानी से वॉलेट में कैरी कर सकते हैं. यूआईडीएआई ने बताया है कि नए पीवीसी कार्ड की प्रिंटिंग और लेमिनेशन की क्वालिटी बेहतर है. यह काफी वर्षों तक चलेगा. इसके अलावा इस नए PVC आधार कार्ड से क्यूआर कोड के जरिए कार्ड की सत्यता की पुष्टि तत्काल हो सकेगी. इसमें किसी तरह की तकनीकी दिक्कतें नहीं आएंगी. UIDAI ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है.

http://बुरी नीयत से घर घुसने का प्रयास, कांग्रेस नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज


आपका आधार अब ऐसे साइज में आता है, जिसे आप अपने वॉलेट में कैरी कर सकते हैं. UIDAI ने ट्वीट में लिखा है- अब आप बिल्कुल नया Aadhaar PVC Card ऑर्डर कर सकते हैं, जो दिखने में आकर्षक है और काफी दिनों तक चलेगा. इसके अलावा आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है. सिक्योरिटी के लिए इस नए कॉर्ड में एक होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट फीचर्स दिए गए हैं.  सबसे खास बात यह है कि यह PVC आधार कार्ड बारिश में भी खराब नहीं होगा. नए पीवीसी कार्ड के लिए आपको UIDAI को 50 रुपए भुगतान करना होगा, जिसके बाद यह कार्ड आपके घर तक पहुंच जाएगा. आइए अब बताते हैं कैसे आप घर बैठे नया PVC आधार कॉर्ड ऑर्डर कर सकते हैं. सबस पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) को ओपन करें, उसके बाद ‘My Aadhaar Section’ में ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें.

http://अवैध वसूली करते दो आरक्षक सहित पांच गिरफ्तार



जैसे ही आप Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करेंगे, आपको 12 अंकों की आधार संख्या या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी या फिर 28 अंकों की EID दर्ज करनी होगी, इन तीनों में से किसी एक को डालना होगा. आधार नंबर डालने के बाद नीचे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड को डालें. इसके बाद नीचे Send OTP पर क्लिक करें. जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. ओटीपी डालने के बाद नीचे दिख रहे सबमिट पर क्लिक करें. उसके बाद स्क्रीन पर PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी. जिसमें आपके आधार से जुड़े डिटेल्स होंगे. आखिर में पेमेंट ऑप्शन आएगा. जिसपर क्लिक कर आप तमाम डिजिटल माध्यम से 50 रुपए का भुगतान करें. उसके बाद Aadhaar PVC Card ऑर्डर हो जाएगा. कुछ दिन बाद स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर तक PVC आधार कार्ड पहुंच जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now