আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बुरी नीयत से घर घुसने का प्रयास, कांग्रेस नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज

Published on: October 13, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के ग्राम बया में एक महिला के घर में दरवाजा खटखटाकर बुरी नीयत से घुसने के प्रयास कर रहे कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पहले तो इस मामले को दबाने की कोशिश की गई पर पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर बया चौकी में डटी रहीं जिससे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है. आरोपी कांग्रेस का पदाधिकारी है और ग्राम पंचायत बया के सरपंच पति भी हैं. जानकारी के अनुसार वनांचल क्षेत्र के ग्राम बया के एक घर में रात के समय दरवाजा खटखटाकर जबरदस्ती घर में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी बया में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

http://अवैध वसूली करते दो आरक्षक सहित पांच गिरफ्तार



कांग्रेस नेता अपने रसूख के दम पर पहले तो मामला दबाने का प्रयास कर रहा था लेकिन इस बीच इस बात की भनक भाजपा नेताओं को लग गई और भाजपा नेताओं के दबाव को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उक्त नेता के विरुद्ध धारा 456, 509 भादवि कायम कर लिया है. आरोपी के प्रदेश के एक मंत्री के करीबी होने की चर्चा भी क्षेत्र में जोरों पर है जिससे वनांचल क्षेत्र में उसका खासा दबदबा भी है.

http://केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों से छत्तीसगढ़ के लोगों की हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now