আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुअरों ने रौंदकर फसल कर दी चौपट, जांच की मांग पर रेंजर बोले- हमारे पास समय नहीं है

Published on: October 10, 2020
---Advertisement---
गोरेलाल तिवारी 

कसडोल. बलौदाबाजार वनमंडल के वन परिक्षेत्र लवन के ग्राम बल्दाकछार के किसानों के साथ पदस्थ रेंजर द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक बल्दाकछार निवासी पुनीतराम कन्नौजे सहित चार किसानों के खेत की 1010 किस्म की धान फसलों को जंगली सुअर के झुण्ड ने रौंदकर बुरी तरह चौपट कर दिया है. किसानों ने खेतों में जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए. जंगली सुअर द्वारा फसल चौपट किए जाने की सूचना किसानों ने रेंजर एनके सिन्हा को देते हुए स्थल निरीक्षण करने निवेदन किया जिस पर रेंजर ने दो टूक कह दिया कि उनके पास समय नहीं है जब समय मिलेगा तो किसी कर्मचारी को भेज देंगे. पुनीतराम ने बताया कि उनके पास कुल ढाई एकड़ भूमि है.

http://सुअर का शिकार कर मांस पका रहे 3 गिरफ्तार, एक फरार

जिसमें से डेढ़ एकड़ की फसल जंगली सुअरों के दल के रौंदने से चौपट हो गई है. इस बात की सूचना रेंजर को देने गया था और उनसे स्थल निरीक्षण करने का निवेदन किया लेकिन रेंजर ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि उनके और कर्मचारियों के पास समय नहीं है. हम किन-किन किसानों के खेतों को देखने जाएंगे. पुनीतराम के अलावा हीरालाल निषाद, पन्नालाल चंद्राकर एवं विसंभर निषाद के खेतों को भी जंगली सुअर ने रौंदा है जिससे उन्हें भी काफी क्षति हुई है. किसानों ने बताया कि फसल में बालियां आ गई थी और पकने वाली थी जिसे सुअर के झुण्ड ने रौंद दिया है. वन परिक्षेत्र लवन में पदस्थ रेंजर के रूखे व्यवहार से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. इन्ही रेंजर की लापरवाही से पूर्व पदस्थ रेंजर के कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों के मटेरियल एवं मजदूरों को मजदूरी भुगतान पिछले डेढ़ साल से लंबित है.

http://VIDEO : अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज



इस संबंध में लवन परिक्षेत्र अधिकारी एनके सिन्हा ने कहा कि किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है. कर्मचारियों को जांच करने भेजा गया था. किसानों को हुई वास्तविक क्षति का आंकलन कर प्रकरण बनाया जाएगा. वहीं बलौदाबाजार वन एवं पर्यावरण विकास समिति भूपेंद्र विक्रांत साहू ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी संज्ञान में आया है, यदि रेंजर द्वारा मनमानी की जा रही है, साथ ही लोगों का लंबित भुगतान और फसलों की क्षति का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है तो वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now