नई दिल्ली. दिशा पटानी ने ग्लैमरस फोटो के साथ-साथ अकसर वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में दिशा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बिना किसी सहायता के और बिना किसी गलती के ‘बटरफ्लाई किक’ करती हुईं नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया ‘बटरफ्लाई किक.’ दिशा पटानी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो ने टाइगर श्रॉफ को खासा प्रभावित किया है. टाइगर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘क्लीन’ लिखा और साथ में आग और ताली बजाने का इमोजी भी पोस्ट किया.
http://धनश्री वर्मा ने ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो
वहीं टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने कमेंट में लिखा- ‘वाह दीशू.’ अभी दिशा अपनी आगामी फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और रणदीप हुड्डा भी हैं. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है. हाल ही में सलमान खान ने 7 महीने बाद शूटिंग पर लौटने को लेकर खुशी जताई थी. दिशा ‘केटीना’ में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं. इसमें अक्षय ओबेरॉय और सनी सिंह भी हैं.
http://एक्ट्रेस सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, कहा- अब इंसानियत की खिदमत का इरादा










