महासमुंद. ग्राम पंचायत बटकी के सरपंच हिरेन्द्र पटेल को पद से बर्खास्त कर दिया गया है. सरायपाली जनपद के सरपंच संघ के संगठन के नाम पर बने व्हाट्सएप ग्रुप पर 14वें वित्त की राशि से 5% के हिसाब से सरपंच संघ के अध्यक्ष के पास जमा करवाने का स्क्रीनशाट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. स्थानीय सोशल मीडिया में आने के बाद ज़िला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया. सरायपाली तहसील के अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया था. मामले में बुधवार को उन्हे सोशल मीडिया में प्रसारित करने का दोषी पाया गया. सरायपाली के एसडीएम कुणाल दुतावात ने पंचायत राज अधिनियम के तहत पद से पृथक कर दिया है.
http://पेट्रोल पंप से धोखाधड़ी के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
मालूम हो कि वायरल व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट में लिखा था कि सभी सरपंच भाइयों को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक पंचायत से 14वें वित्त की कुल राशि में से 5% के हिसाब से सरपंच संघ के अध्यक्ष के पास अतिशीघ्र जमा करें. एसडीएम ने बताया कि सरायपाली और बसना में लगभग 100 से अधिक राशि गबन, वसूली, सरकारी राशि का दुरुपयोग, जैसे लंबित प्रकरणों पर कार्रवाई चल रही है. ज़िला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख़्त है. किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी.
http://बीमार पिता के लिए फल लेने जा रहा था पुत्र, सड़क हादसे में मौत







