আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेट्रोल पंप से धोखाधड़ी के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Published on: October 7, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. धोखाधड़ी के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले के अन्य दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जानकारी के मुताबिक विगत 10 सितंबर को तेन्दूकोना के सुनहरी फ्यूल से 710 लीटर डीजल की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने धारा 420, 34 भावदि का अपराध कायम किया था. मामले में संलिप्त आरोपी पंजाब निवासी चरणजीत सिंह (32), पिथौरा निवासी सीताराम पटेल उर्फ गुड्डू (24) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग ट्रेक्टर व ट्राली, 680 लीटर डीजल कीमती 6,55,000 जब्त कर जेल दाखिल किया था. वहीं मामले के मुख्य दो अज्ञात आरोपी फरार थे जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फरार आरोपियों को पकडऩे जिला साइबर सेल व थाना तेन्दूकोना को निर्देशित किया था.

http://धरसा विकास योजना के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए समिति गठित


पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी गढफ़ुलझर हाल मुकाम खम्हारडीह सतनाम चौक रायपुर निवासी राजकुमार ऊर्फ साहू (32), डूमरपाली हाल मुकाम शांतिनगर रायपुर निवासी अविनाश दास मानिकपुरी (20) को पिथौरा पेट्रोल पंप के पास धर दबोचा. मंगलवार को दोनों आरोपी एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीआर 1974 से बसना से पिथौरा की ओर जा रहे थे. आरोपियों ने पूछताछ में 9 सितंबर को सुनहरी फ्यूल तेन्दूकोना से डीजल की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी(पु) महासमुंद लितेश सिंह के निर्देशन में साइबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. नवधाराम खाण्डेकर, प्रआर प्रकाश नंद, कामला आवड़े, छत्रपाल सिन्हा, अजय जांगड़े, हेमंत नायक, युगल पटेल, योगेन्द्र दुबे, संदीप भोई, लाला कुर्रे एवं थाना प्रभारी तेन्दूकोना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर, सउनि, विजय मिश्रा व टीम द्वारा की गई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now