আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

Published on: October 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक ड्रग्स केस में मुंबई की जेल में बंद हैं. 6 अक्टूबर को रिया की न्यायिक हिरासत खत्म होनी थी. लेकिन अभी उन्हें और 14 दिन जेल में रहना पड़ेगा. मंगलवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने रिया समेत उनके भाई की न्यायिक हिरासत को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. बता दें कि रिया और शोविक को ड्रग मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. रिया भायखला जेल में बंद हैं. रिया और शोविक कई बार कोर्ट में जमानत की याचिका डाल चुके हैं. लेकिन हर बार उनकी बेल याचिका कोर्ट द्वारा खारिज की गई है.

http://डॉ. चोपड़ा ने पूछा- मां दुर्गा की प्रतिमा और रावण के पुतले की ऊंचाई से कोरोना का क्या संबंध?



बता दें कि एनसीबी ने 8 सितंबर को एक्ट्रेस रिया को गिरफ्तार किया था. रिया और शोविक उन 20 लोगों में से हैं, जिन्हें पिछले कुछ हफ्तों में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. एनसीबी सुशांत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है. तभी रिया का नाम सामने आया था. रिया और उनके भाई शोविक के कई ड्रग्स पेडलर्स संग कनेक्शन सामने आए थे. रिया और शोविक की उनके साथ चैट का भी खुलासा हुआ था. इसके बाद से दोनों को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया. बाद में दोनों को गिरफ्तार किया. रिया और शोविक पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप है. दोनों ने ये बात पूछताछ में भी कबूल की है.

http://क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, 29 साल के स्टार क्रिकेटर का निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now