नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘बागी’ एक योद्धा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसके ट्रेलर में इनके कई रोमांटिक और हॉट सीन नजर आ रहे हैं. ट्रेलर के शुरुआत में ही एक्टर का जबरदस्त एक्शन सीन दिख रहा है. इसके बाद ये काजल के साथ इश्क फरमाते नजर आते हैं. फिल्म का पिक्चाराइजेशन और हर सीन बखूबी फिल्माया गया है पर सिर्फ खेसारी नहीं, इसमें आपको काजल राघवानी का भी एक्शन अवतार देखने मिलेगा. फिल्म के निर्देशक शेखर शर्मा की मानें तो फिल्म कई मायनों में महत्वपूर्ण है. फिल्म ‘बागी’ खेसारीलाल यादव की अब तक की सभी फिल्मों से काफी अलग और नया है. उन्होंने कहा कि कहानी टू गुड है.स्क्रीनप्ले बेहद सुलझा हुआ है. ऐसे में हमने कहानी का प्रजेंटेशन भी बेहतर और स्मूथ करने की कोशिश की है. फिल्म में गाने भी काफी सुरीले हैं, जो दर्शकों को दीवाना बना देगी.
http://कपड़ों से झलकती है आपकी पर्सनैलिटी, ऐसे चुनिए ड्रेस
फिल्म पूरी तरह से कमर्सियल है. बावजूद इसके इसमें फूहड़ता नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ ऋतु सिंह भी हैं. 2017 के बाद इनकी तिकड़ी एक बार फिर से हमारी फिल्म ‘बागी’ में दर्शकों को सामने होगी.जेआर प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्म ‘बागी’ की शूटिंग लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है. जबकि इसका क्लाइमेक्स मुंबई फिल्म सिटी में शूट किया गया है. फिल्म रोमांटिक और पारिवारिक कहानी पर बेस्ड है. फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, ऋतु सिंह, माया यादव, विनोद मिश्रा, प्रकाश जैश, नागेश मिश्रा और अयाज खान लीड रोल में हैं. पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं. म्यूजिक मधुकर आनंद, लिरिक्स कवि प्यारेलाल, आजाद सिंह व श्याम देहाती, कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, एक्शन हीरा यादव और डीओपी आर आर प्रिंस का है.
http://महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुष
देखिए ट्रेलर-
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716










