खल्लारी. अतिक्रमण हटाने बैठकर लेकर समझाया गया तो अतिक्रमणकारियों ने उल्टे पंचायत पदाधिकारियों और गांव के प्रमुखों के खिलाफ थाने में झूठी रपट लिखा दी. शनिवार को महासमुंद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करने पहुंचे डूमरपाली के पंचायत पदाधिकारी और गांव वालों ने बताया कि ग्राम डूमरपाली का एक परिवार आरक्षित जमीन खसरा नम्बर 310 में अतिक्रमण कर रहा है. अतिक्रमण हटाने के लिए गांव में बैठक कर उक्त लोगों को बुलाकर समझाया गया, लेकिन उल्टे गांव व पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ जान से मारने जैसे झूठी शिकायत खल्लारी थाने में करा दी गई.
http://शासकीय कार्य में अनियमितता और लापरवाही, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
विगत 2 जुलाई को तहसीलदार बागबाहरा को ज्ञापन दिया गया जिस पर अतिक्रमण हटाने 6 अगस्त को न्यायालय ने आदेश जारी किया था, पर अतिक्रमणकारियों ने जमीन का पट्टा है कह कर अतिक्रमण आदेश में स्टे लगवा दिया. तहसीलदार के आदेश पर पटवारी ने मौका जांच की तो उक्त लोगों ने जो पट्टा दिखाया वह खसरा नम्बर 582 है जो कि आबादी है, जबकि अतिक्रमण जमीन का खसरा नम्बर 310 है, जो घास है. अतिक्रमणकारियों को तहसीलदार ने 7 अक्टूबर को न्यायालय में पेश होने कहा है. अब उक्त लोगों द्वारा गांव में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है.
http://Google ने Play Store से हटाए ये 34 ऐप्स, आप भी फौरन करें डिलीट







