আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘एसपी बड़े-बड़े अपराधियों को दबोच रहे और उनका मातहत अमला वसूली में व्यस्त हैं’

Published on: October 2, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. विमल चोपड़ा ने नर्रा में घटित घटना की निंदा करते हुए इसे अराजकता की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ का प्रमाण बताया है. उन्होने कहा कि जिस तरह शराब माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है एवं नागरिकों का विश्वास प्रशासन को की जाने वाली शिकायतों पर होने वाली कार्रवाईयों से उठता जा रहा है जिससे लगातार अफरा-तफरी का माहौल देखने में आ रहा है. नर्रा में नशे के कारोबारियों की लगातार शिकायत के बावजूद थानेदार द्वारा कोई कार्रवाई न करना एवं बल्कि उन्हें संरक्षण देना ही जनता के आक्रोश का कारण बना और पुलिस के साथ जनता की भिड़ंत हुई. डॉ. चोपड़ा ने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस वालों को लाइन अटैच एवं निलंबित करना जनता के आक्रोश को ठंडा करने वाला साबित नहीं होगा और प्रशासन पर अविश्वास बढ़ेगा.

http://हिना खान ने ब्लैक ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

संरक्षणकर्ता पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज कर न्यायालय के फैसले पर भरोसा रखना चाहिए. आगे यही होगा कि लाइन अटैच टीआई कुछ दिनों बाद दूसरे थाने भेज दिया जाएगा और निलंबित की विभागीय जांच कर दोषमुक्त कर अन्य थाने में भेज दिया जाएगा और इसके उल्टे अज्ञात जनता पर दर्ज किए जुर्म पर जांच के नाम पर पुलिस की नशे कारोबारियों के साथ सांठगांठ के विरुद्ध आवाज उठाने वालों का नाम जोड़कर जेल भेज दिया जाएगा ताकि जनता भविष्य में पुलिस के जुल्म तले दबकर सब सहन करती रहे. उन्होने कहा कि प्रदेश में आज चारों ओर अराजकता का माहौल है. नक्सली लगातार निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं और कांग्रेस के लोग भीड़ के साथ राजभवन में प्रदर्शन कर कोरोना फैलाने में मस्त हैं. रेत माफिया अपने कार्यों को बेखौफ अंजाम दे रहा है.

http://सत्तावादी दोहरे राजनीतिक चरित्र का वीभत्स प्रदर्शन है पत्रकारों पर हमले की वारदात



रेत माफियाओं के संरक्षण में खनिज अमला मोहकम में ग्रामीणों को धमकाने जैसी घटना को अंजाम दे रहा है. सिंघनपुर में हाथियों की मौत के लिए, ग्रामीण शराब की बिक्री बंद कराने आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन मौन है. उन्होने कहा कि कोरोनाकाल में अपर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों मे आक्रोश पैदा कर रहा है. डॉ चोपड़ा ने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर बड़े-बड़े अपराधियों को दबोच रहे हैं वहीं उनके मातहत अमला नर्रा, बागबाहरा, खल्लारी, तुमगांव, महासमुंद, पटेवा आदि थानों में खुलेआम अवैध गतिविधियों में लगे लोगों से वसूली में व्यस्त हैं. जनता का पुलिस पर विश्वास पुनः कायम करने के लिए जिले के कप्तान को ऐसे लोगों से कड़ाई के साथ निपटना होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now