नई दिल्ली. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने एक्टिंग के दम पर नाम बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने ब्लैक कलर की ट्यूब ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट कराया है. इस फोटोशूट में हिना खान का लुक और उनका स्टाइल देखने लायक है. इस ड्रेस के साथ हिना का स्मोकी मेकअप उनके लुका को और भी खूबसूरत बना रहा हैं. हर हिना तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं. हिना खान ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक लाखों लाइक किया जा चुका है.
http://हाथरस केस : सीएम योगी बोले- ऐसा दंड मिलेगा जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा
इन तस्वीरों को साझा करते हुए हिना खान ने लिखा- और शुरुआत हो गई. हिना खान के इस लेटेस्ट फोटोशूट की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं. हिना स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. बता दें कि हिना खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी. वह कसौटी जिंदगी के-2, बिग बॉस और नागिन जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. हिना खान बहुत जल्द बिग बॉस 14 में बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं. इस शो का प्रीमियर तो 3 अक्टूबर को होगा. देखिए तस्वीरें-
http://छत्तीसगढ़ सरकार 1 नवंबर से हर हाल में शुरू कराएं धान खरीदी : स्मिता










