আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांकेर घटना की जांच करेगी पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति

Published on: October 2, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कांकेर में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हुई मारपीट की जांच पत्रकारों की उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी. यह निर्देश गुरूवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस क्लब रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा के दौरान दिए. प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास स्थान पर भेंट की. प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता प्रकट करते हुए कहा कि राज्य शासन पत्रकारों के हित संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है. उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

http://भूपेश जी! अब तो प्रहरियों पर भी उठ चुके हाथ!


श्री बघेल ने यह भी बताया कि जांच उपरांत यदि आवश्यकता हुई तो भारतीय दण्ड संहिता की अन्य धाराएं जोड़ी जाएगी. चर्चा के दौरान पत्रकारों के हित में राज्य शासन के निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर पत्रकारों को अधिमान्यता देने, अधिमान्यता कोटे में वृद्धि, पत्रकार सम्मान निधि में राशि पांच हजार से बढ़ा कर दस हजार प्रतिमाह करने का कार्य किया जा चुका है. पत्रकार सुरक्षा कानून निर्माण अंतिम चरण पर है. कानून के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं. तत्पश्चात् शीघ्र की इसे अंतिम रूप दे कर लागू किया जाएगा. पत्रकार प्रतिनिधि मण्डल ने राज्य शासन द्वारा पत्रकार हित में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं आगे बढ़कर पत्रकारों की हर समस्या का निदान करने के लिए तत्पर हैं तथा कांकेर की घटना पर भी पत्रकारों से स्वयं आगे होकर चर्चा कर रहे हैं,

http://सत्तावादी दोहरे राजनीतिक चरित्र का वीभत्स प्रदर्शन है पत्रकारों पर हमले की वारदात



ऐसी दशा में कुछ पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जाने की आवश्यकता नहीं है वरन् पत्रकार हित में सब मिलजुल कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करना चाहिए. कोरोना संक्रमण काल में जब पत्रकारों की वेतन कटौती हो रही है, उनकी नौकरियां समाप्त हो रही है, इसके निराकरण के लिए संगठित प्रयास होने चाहिए. प्रतिनिधि मण्डल ने पत्रकारों को कमल विहार में भवन निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष छूट दिए जाने का आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. इसी तरह प्रतिनिधि मण्डल द्वारा अधिमान्यता दिए जाने की आवेदन प्रक्रिया में आने वाली कठिनाईयों की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यानाकृष्ट किया. जिस पर मुख्यमंत्री ने उन समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश आयुक्त जनसम्पर्क तारन प्रकाश सिन्हा को दिए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now