আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, कलेक्टर ने उच्च श्रेणी शिक्षक को किया निलंबित

Published on: September 29, 2020
---Advertisement---

धमतरी. कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने स्थानीय शिवसिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के उच्च श्रेणी शिक्षक एवं संकुल समन्वयक शाला क्रमांक-01 राजेश मनवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल, 1 से 6 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा वर्ष 2020 के तहत जेईई (मेन्स) और 13 सितंबर को नीट परीक्षा के लिए धमतरी जिले के विद्यार्थियों को रायपुर एवं भिलाई के परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षित पहुंचाने तथा वापस लाने के नोडल अधिकारी का दायित्व उक्त उच्च श्रेणी शिक्षक को सौंपा गया था. किन्तु वे निर्देशों की अवहेलना करते हुए केवल दो सितम्बर को ही उपस्थित हुए.

http://जिला कल से होगा अनलॉक, इतने बजे तक ही खोली जा सकेंगी दुकानें



इसके अलावा उनके द्वारा अपने कर्तव्यरत शिक्षकों को कोरोना काल में ड्यूटी नहीं करने संबंधी जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के विषय में प्रतिकूल टिप्पणी की गई. यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के कंडिका के प्रतिकूल है. इसके मद्देनजर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की धारा-10 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. बताया गया है कि निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा निलंबन मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी होगा.

http://नुसरत जहां को मिली जान से मारने की धमकी, दुर्गा के रूप में करवाया था फोटोशूट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now