আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नुसरत जहां को मिली जान से मारने की धमकी, दुर्गा के रूप में करवाया था फोटोशूट

Published on: September 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पिछले दिनों पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने दुर्गा का अवतार धारण करते हुए फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. नुसरत जहां को सोशल मीडिया पर लगातार धमकी भरे पोस्ट मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की है, अब नुसरत को अधिक सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है.  दरअसल, नुसरत जहां ने हाल ही में दुर्गा का अवतार धारण करते हुए एक शूट कराया.

http://कलेक्टर और एसपी की अपील- अनावश्यक घर से न निकलें बाहर



जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी मिलने लगी, कई लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. एक यूज़र ने नुसरत जहां को धमकी देते हुए लिखा कि तुम्हारी मौत का वक्त आ गया है, क्या तुम अपना शरीर नहीं ढक सकती हो. इसके अलावा एक यूजर ने नुसरत जहां से उनका नाम बदलने को कहा. इन धमकियों के बाद टीएमसी सांसद की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. वो खुद अभी लंदन में हैं, ऐसे में विदेश मंत्रालय और बंगाल सरकार से सुरक्षा मांगी गई है.

http://गैंगरेप के बाद काटी थी लड़की की जीभ, अस्पताल में मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now