আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलेक्टर और एसपी की अपील- अनावश्यक घर से न निकलें बाहर

Published on: September 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन और पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक अपने घर से बाहर न निकलें. किसी काम से बाहर जाने पर मास्क पहन कर जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. उन्होंने एक सप्ताह के लॉकडाउन का पालन करने पर आमनागरिकों का आभार माना है. कलेक्टर और एसपी ने अपने अपील में कहा है कि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को बाधित करने हेतु एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था. जिसको आप सभी का भरपूर सहयोग रहा है और उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, लेकिन हम सभी की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि लॉकडाउन हटने के बाद प्रशासनिक नियंत्रण में ढील होने के बाद हमें आत्म नियंत्रण एवं जागरूकता के माध्यम से कोरोना के संक्रमण से बचना होगा.

http://गैंगरेप के बाद काटी थी लड़की की जीभ, अस्पताल में मौत


उन्होंने कहा है कि आपकी थोड़ी सी असावधानी आपके हंसते खेलते परिवार एवं अतिप्रियजनों के लिए अत्यंत घातक हो सकती है एवं जानलेवा हो सकती है. जैसा कि आप जानते हैं कि यह महामारी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी हुई है, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता एवं असाध्य बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह महामारी जानलेवा सिद्ध हो रही है. अतः अपने परिवार एवं समाज की बेहतरी के लिए अभी भी उतना ही घर से बाहर निकले जितना कि अत्यंत आवश्यक हो और पूर्ण सुरक्षा के साथ ही निकले. कलेक्टर डॉ भारतीदासन और एसपी श्री यादव ने आमनागरिकों से कहा है आपके सहयोग से ही इस महामारी पर हम विजय प्राप्त करेंगे इसलिए व्यक्तिगत एवं समाज हित में आप सभी आत्म नियंत्रण के साथ प्रशासन का सहयोग करें. शासन-प्रशासन के सभी अंग सदैव आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है.

http://अवैध रेत खनन पर कलेक्टर की चुप्पी किसी दबाव का परिणाम : डॉ. चोपड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now