महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में सोमवार को 51 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 86 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2549 हो गई है. जिनमें से 853 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1661 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 34, पिथौरा से 7, बसना से 2, बागबाहरा से 1, सरायपाली से 7 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 78 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है. इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3177 तक पहुंच गई है. वहीं आज 57 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई.
http://Google ने Play Store से हटाए ये 17 ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट
इस प्रकार शुरू से अब तक 1537 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं. जिले में बिलाईगढ़ विकासखण्ड के 73 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हो गई. रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान कल रात निधन हुआ. कोरोना के साथ बीपी, शुगर एवं सांस की बीमारी से वे पीड़ित थे. मौत की संख्या जिले में अब 40 हो गई है. सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में आज 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया. इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. विकासखण्ड बलौदाबाजार से 1, भाटापारा से 1, बिलाईगढ़ से 26, कसडोल से 20, पलारी से 7, सिमगा से 8 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 हैं. फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1600 है. जिनका इलाज़ किया जा रहा है.
http://‘छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का फैसला, अब 20 क्विंटल धान खरीदे प्रदेश सरकार’







