बागबाहरा. जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की तकलीफ को देखते हुए इस वर्ष छत्तीसगढ़ के किसानों का समर्थन मूल्य में अधिक धान की खरीदी हो इसलिए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से चालीस प्रतिशत अधिक चावल खरीदने का निर्णय लिया है. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अब केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित की हैं.
http://महुआ शराब बरामद, आंगनबाड़ी सहायिका समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधार वाला विधेयक पारित करने के बाद किसानों के हित में एक और कल्याणकारी कदम बढ़ाया है. स्मिता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से 43.58 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदी की थी इस वर्ष चावल की खरीदी को बढ़ाते हुए 60 लाख मीट्रिक टन लेगी जो विगत वर्ष से 17 लाख मीट्रिक टन ज़्यादा है. उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार अब किसानों की धान खरीदी अक्टूबर मध्यान्ह से शुरु कर किसानों से बीस क्विंटल धान खरीदी करें ताकि किसानों का भला हो सके.
http://सेल्फी लेते वक्त डॉक्टर की पत्नी का पैर फिसला, डैम में गिर कर बही







