नई दिल्ली. प्रार्थना गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ (अंकुश) फेम गीतकार अभिलाष का रविवार को निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिलाष लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले 10 महीने से बिस्तर पर थे. उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था. लेकिन पैसों की तंगी के चलते यह हो नहीं सका. रविवार आधी रात गोरेगांव पूर्व के शिव धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. कलाश्री अवार्ड से सम्मानित गीतकार अभिलाष का विश्व प्रसिद्ध गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ हिंदुस्तान के 600 विद्यालयों में प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है.
http://3 ऊंट और दो बकरी मृत मिले, मौके पर अब तक नहीं पहुंचे वन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी
विश्व की आठ भाषाओं में इस गीत का अनुवाद हो चुका है और इसे वहां भी प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है. आईएमडीबी की लिस्ट के मुताबिक अभिलाष ने रफ्तार (1975), जहरीली (1977), सावन को आने दो (1979), लाल चूड़ा (1974), अंकुश (1986), हलचल (1995) और मोक्ष (2013) जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे थे. इसके अलावा जय जगन्नाथ (2007) के डायलॉग्स और जीते हैं शान से (1988) की एडिशनल स्टोरी के लिए भी उन्हें क्रेडिट दिया गया है.
http://तेवतिया ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के, युवराज-सहवाग ने दी अनोखी प्रतिक्रिया










