महासमुंद. महासमुंद जिले में शनिवार को 96 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 48 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2438 हो गई है. जिनमें से 845 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1559 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 46, पिथौरा से 8, बसना से 14, बागबाहरा से 10, सरायपाली से 18 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 73 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है. इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3029 तक पहुंच गई है.
http://भाजपा की नई टीम का ऐलान, पार्टी ने पहली बार किए ये बदलाव
वहीं 50 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई. जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1551 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है. सीएमएचओ ने बताया कि आज जिले में 1 मौत रिकार्ड की गई. सिमगा विकासखण्ड के 71 वर्षीय बुज़ुर्ग की कल रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई. कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे. इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 35 हो गई है. डॉ सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 521 लोग का कोरोना टेस्ट किया गया. इसमें 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि इसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 2, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 7, सिमगा से 9 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 हैं.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों को राज्य स्थापना दिवस पर







