আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कपड़ों से झलकती है आपकी पर्सनैलिटी, ऐसे चुनिए ड्रेस

Published on: September 9, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. किसी भी व्यक्ति के कपड़े उसकी पर्सनैलिटी को दर्शाते हैं. आपकी ड्रेस बिना बोले ही आपके बारे में बहुत कुछ बोल जाती है. लाइफ में सक्सेसफुल होने के लिए आपका ड्रेसिंग सेंस अच्छा होना बहुत जरूरी होता है. किसी भी इंसान के कपड़े उसके व्यक्तित्व का आईना होते हैं. कपड़ों से न केवल किसी के रहन-सहन के बारे में पता चलता है, बल्कि सामने वाले के नेचर को समझने में भी मदद मिलती है. अगर आपका ड्रेसिंग सेंस अच्छा होता है तो इससे कॉन्फिडेंस आता है और जब आप आत्मविश्वास से आप भरे होते हैं, तो पर्सनैलिटी खुद ही खिल जाती है. अगर आप कॉलेज जाते हैं, तो आप लाइट और ब्राइट दोनों ही कलर्स के कपड़े अपनी वॉर्डरॉब में शामिल करें.

http://महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुष

स्मार्ट पर्सनैलिटी के लिए वॉर्डरॉब में चेक्स, स्ट्राइप्स पैटर्न्स को तवज्जो दें. वहीं अगर बात कंपनी में प्लेसमेंट की हो तो फॉर्मल ड्रेसेस, ट्राउजर्स, ब्लेजर बेस्ट रहते हैं. ऑफिस में फ्रेश और सिंपल लुक के लिए लड़कियों को लेमन ग्रीन, पीच, लाइट पिंक, डार्क पिंक, एक्वा, डबल शेड पर्पल, पीकॉक ब्लू व व्हाइट कलर्स की ड्रेस ट्राई करनी चाहिए. जबकि लड़कों को ऑफिस सूट, शर्ट, टी-शर्ट ट्राई करना चाहिए. लड़को पर लाइट ब्राउन, रॉयल ब्लू, ग्रे और सफेद रंग के कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं. अच्छा ड्रेसिंग सेंस आपको किसी भी कंपनी में जल्दी ही अपनी जगह बनाने में भी मदद करता है.ऑफिस की पार्टी हो या कॉलेज की पार्टी, टाइम के हिसाब से कपड़े पहनें. अगर दिन की पार्टी है, तो लाइट कलर्स पहने. वहीं, अगर ऑफिस फंक्शन रात में है, तो डार्क रंग के कपड़े पहने. इंडियन वियर में साड़ी या कॉटन/सिल्क के सूट आपकी पर्सनैलिटी को बढ़ाएंगे.

http://अगर आप भी खाते हैं पान, तो जानिए इसके लाजवाब फायदे

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now