আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पांच पकड़ाए

Published on: September 24, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बसना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित कफ सिरप परिवहन करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से टीम ने 750 नग कफ सिरप जब्त की है. आरोपियों के खिलाफ बसना पुलिस ने 21बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार लगातार सूचना मिल रही थी कि कफ सिरप खपाने का काम जिले में चल रहा है. बुधवार को एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को इससे संबंधित सूचना मिली. टीम ने उस समय घेराबंदी कर धर दबोचा जब जंगल के अंदर प्रतिबंधित कफ सिरप को कार्टून और बोरियों में पैक किया जा रहा था.

http://Toyota Urban Cruiser भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स



टीम ने जंगल में घेराबंदी कर झारबंद ओड़िशा निवासी नृपराज पिता बधु छतर (46), अजीत पिता गजाधर (18), बीरेन्द्र पिता जन पटेल (27), राजेन्द्र पिता पियारी लाल थापा (47) एवं भगवान पिता हृर्षीकेश पटेल (22) को पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से 03 कार्टून, 2 बोरी में कुल 750 नग कफ सिरप जब्त की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि कफ सिरप युवकों को विक्रय करते थे. ये लोग ओड़िशा से प्रति नग 250 रुपए से खरीदकर उसे बसना, सरायपाली सहित आसपास के क्षेत्रों में 300 रुपए की दर से विक्रय करते थे.

http://जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुंद जिला प्रशासन ?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now