नई दिल्ली. Toyota India ने अपनी Toyota Urban Cruiser सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपए से शुरू है. जिन ग्राहकों ने इसकी प्री बुकिंग की है, Toyota उन ग्राहकों Respect package देगी. ये कंपनी की पहली ऐसी कॉमपैक्ट एसयूवी है जो मारुति सुजुकी के साथ पार्टनरशिप में तैयार हुई है. कंपनी ने कार को तीन वेरिएंट्स मिड, हाई, प्रीमियम में लॉन्च किया है. तीनों ही वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आते हैं. मिड वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 8.40 लाख रुपए और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 9.80 लाख रुपए है. हाई वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 9.15 लाख रुपए और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 10.65 लाख रुपए है. प्रीमियम वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 9.80 लाख रुपए और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 11.30 लाख रुपए है.
http://जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुंद जिला प्रशासन ?
अर्बन क्रूजर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसका पावर 105PS और टॉर्क 138Nm है. ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. एसयूवी में SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है. अर्बन क्रूजर को कुल 9 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. इसमें 6 सिंगल और 3 डुअल-टोन कलर शामिल हैं. सिंगल कलर में सनी व्हाइट, आइकोनिक ग्रे, सुवे सिल्वर, रस्टिक ब्राउन, स्पंकी ब्लू और ग्रूवी ऑरेंज हैं. वहीं, डुअल-टोन कलर में रस्टिक ब्राउन + सिजलिंग ब्लैक रूफ, ग्रूवी ऑरेंज + सनी व्हाइट रूफ और स्पंकी ब्लू + सिजलिंग ब्लैक रूफ हैं. इसमें Fortuner से इंस्पायर्ड ग्रिल, LED हेडलैंप्स और DRLs दिए गए हैं. इसमें डुअल टोन इंटीरियर, पुश स्टार्ट बटन, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक इनसाइड रियर व्यू मिरर (IRVM) जैसे फीचर्स मिलेंगे.
http://ना पुलिस की सख्ती ना ही प्रशासन का डंडा, दहशत ने बंद कराया नगर










