पिथौरा. आज गुरुवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन प्रारंभ हो गया. इस बार का लॉकडाउन पिछले बार से कुछ अलग है. लिहाजा सड़क पर आम लोगों का आवागमन तो है पर दुकानें पूर्णतः बंद हैं. मात्र मेडिकल स्टोर्स ही खुले हैं. ना पुलिस की सख्ती ना ही प्रशासन का डंडा, बस एक कोरोना दहशत ने पूरा नगर बंद करवा दिया. आज से प्रारंभ लॉकडाउन के लिए कल नगर पंचायत द्वारा लाउड स्पीकर से महासमुंद जिले को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर जिले भर की सीमा बंद की जा रही है. लिहाजा क्षेत्र के सभी व्यवसाय इस दौरान बंद रहेंगे. प्रशासन की इस घोषणा के बाद कल बाजार में सप्ताहभर के राशन एवं सब्जी खरीदने भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस दौरान प्रशासन ने फ्लैगमार्च भी निकाला. आज गुरुवार की सुबह आम दिनों की तरह चहल-पहल दिखाई दी पर 11 बजे तक पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखाई देने लगा.
http://रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
दहशत में व्यवसायी : कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण सबसे अधिक दहशत में व्यवसायी वर्ग ही दिखाई दिए। बताया जाता है कि अब तक अधिकांश संक्रमित व्यवसायी वर्ग ही हुए हैं लिहाजा उक्त वर्ग किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाह रहे। इसलिए अब पूर्व में लॉकडाउन का विरोध कर हड़ताल करने की चेतावनी देने वाले अब इसका समर्थन करने लगे हैं। इसी से दहशत का अनुमान लगाया जा सकता है।
http://POCO X3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स







