আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 59 और बलौदाबाजार में मिले 86 नए कोरोना मरीज

Published on: September 23, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में बुधवार को 59 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 40 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2244 हो गई है. जिनमें से 1082 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1131 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 33, पिथौरा से 3, बसना से 12, बागबाहरा से 3, सरायपाली से 8 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 86 नए मरीजों की पहचान की गई है. इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2667 हो गई है.

http://WHO प्रमुख ने कहा- कोरोना वायरस के टीके काम करेंगे या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं



वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों से आज 48 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई. दो मौत भी आज दर्ज की गई है. पलारी विकासखण्ड के 44 वर्षीय पुरुष और बलौदाबाजार के 70 वर्षीय बुज़ुर्ग की आज मौत हो गई. उन्हें कोरोना सहित अन्य जटिल बीमारियों की शिकायत थी. इस प्रकार मरने वालों की संख्या जिले में 31 हो गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 86 प्रकरणों में जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 21, पलारी से 19, कसडोल से 15, बलौदाबाजार एवं भाटापारा से 9-9, बिलाईगढ़ से 8 और सिमगा से 5 हैं. उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना के 1,257 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1,379 है, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है.

http://शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हो अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now