बिलासपुर. पुलिस ने 50 लाख की सट्टा-पट्टी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप द्वारा लगातार आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा था, जिस पर कोतवाली सीएसपी निमेष बरैया व कोतवाली थाना प्रभारी कलीम खान नजर बनाए हुए थे. मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान गोड़पारा सिंधी मोहल्ला में रवि रमानी पिता मोहनलाल के घर मे उसके दो साथी अभिजीत दुबे पिता स्व. सतीष दुबे व लव वर्मा पिता सीताराम वर्मा के सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली.
http://Moto E7 Plus भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम
इस पर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें आईपीएल में प्रयुक्त 50 लाख की सट्टा-पट्टी व नगद 14 हजार रुपए के साथ सात मोबाइल और एलईडी टीवी जब्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. कार्रवाई में निरीक्षक कलीम खान, सहायक उप निरी. शिव चन्द्रा, प्रधान आरक्षक अमित टोप्पो, आरक्षक गोकुल जांगड़े, दीपक उपाध्याय, राजेश नारंग का योगदान रहा.
http://VIDEO : टाइगर श्रॉफ का डेब्यू सॉन्ग ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज







