महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में मंगलवार को 104 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 42 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2185 हो गई है. जिनमें से 1065 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1091 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 50, पिथौरा से 7, बसना से 9, बागबाहरा से 14, सरायपाली से 24 हैं. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 128 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. सबसे ज्यादा 35 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से हैं.
http://महासमुंद में 23 की मध्य रात्रि से 30 तक पूर्ण लॉकडाउन, सभी सीमाएं रहेंगी सील
बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 33, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 32, पलारी विकासखण्ड से 17 और सिमगा 11 हैं. इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2581 हो गई है. दो मौत भी आज दर्ज की गई. हालांकि ये मौत 2-3 दिन पूर्व की है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग को आधिकारिक सूचना विलम्ब से मिलने के कारण रिकार्ड में आज दर्ज किया गया. इसमें कसडोल के ग्राम बया निवासी 42 वर्षीय पुरुष और बलौदाबाजार निवासी 65 वर्षीय महिला शामिल हैं. मौतों की संख्या जिले में अब 29 हो गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज 64 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई. इस प्रकार 1209 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं. सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1343 रह गई है.
http://सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव







