नई दिल्ली. अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने के दाम 672 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गए. वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत एक ही दिन में 5,781 रुपए तक गिर गई. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के दाम 672 रुपए गिरकर 51,328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के रुख के साथ 1900 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है.
http://सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी पंजीकृत स्टेशनरी दुकानें
मंगलवार को एक किलोग्राम चांदी के दाम 5,781 रुपए गिरकर 61,606 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए. एचडीएफसी सिक्युरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली सर्राफा हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 672 रुपए टूटा. यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के रुख को दर्शाता है. तपन पटेल का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी वेव आने की आशंका के चलते निवेशकों ने डॉलर में अब सेफ इन्वेस्टमेंट खरीदारी शुरू कर दी है. इसीलिए अमेरिकी डॉलर में तेजी का रुख बना हुआ है. ऐसे माहौल मे सोने की कीमतें और गिर सकती हैं.
http://सीएम शिवराज की सौगात, किसानों को अब 10 हजार मिलेगी सम्मान निधि










