नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक टीवी एक्ट्रेस के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह गुजरे जमाने की खुबसूरत अदाकारा मधुबाला के गानों पर TikTok वीडियो बनाती दिख रही हैं. दिलचस्प ये है कि ये एक्ट्रेस सिर्फ मधुबाला के गानों पर एक्ट करते ही नहीं दिख रहीं, बल्कि अपने लुक से लेकर अपनी अदाओं तक ये हू-ब-हू मधुबाला ही लग रही हैं. ये TikTok एक्ट्रेस मधुबाला से इतनी मिलती-जुलती शक्ल की हैं कि लोग अब इन्हें टिकटॉक की मधुबाला कहकर बुलाने लगे हैं.
http://Redmi Note 8 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इस टीवी एक्ट्रेस का नाम प्रियंका कंडवाल है. प्रियंका टीवी का जानामाना नाम हैं और ‘बर्फी कुमार बाजेवाला’, ‘माहिरा खान रिपोर्टिंग’ जैसे कई सीरियज्स में नजर आ चुकी हैं. प्रियंका टिक-टॉक पर अपने मधुबाला अंदाज के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. वह मधुबाला के अंदाज में कई सॉन्गऔर डायलॉग वीडियो शेयर करती रहती हैं. प्रियंका के ज्यादातर वीडियो पुराने जमाने के अंदाज में होते है यानी ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो होते हैं. प्रियंका की अदाएं अब TikTok ही नहीं बल्कि ट्विटर और इंस्टग्राम पर भी VIRAL हो चली हैं. इन वीडियो में मधुबाला यानी प्रियंका कंडवाल का अंदाज और उनके एक्सप्रेशंस तारीफ के लायक हैं. देखिए वीडियो-
https://twitter.com/priyankakandwal/status/1181482072868704256
https://twitter.com/priyankakandwal/status/1181792377708527617
https://twitter.com/priyankakandwal/status/1182498999653154817










