আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सांभर मांस का खरीददार और शिकार का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Published on: September 20, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. वन अमला ने एक अल्टो कार में सांभर का मांस ले जा रहे एक और शिकार के आरोप में एक ग्रामीण को पकड़ा है. ग्रामीण के बयान के अनुसार अन्य दो आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए. सभी आरोपियों पर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत शनिवार रात मुखबिर की सूचना के बाद क्षेत्र की सभी वनोपज जांच चौकियों में सघन जांच करने के लिए वन कर्मियों को तैनात किया गया था. इस बीच बया वन नाका में रात्रि करीब 9 बजे वाहन जांच के दौरान अचानक एक अल्टो कार वनोपज नाका से थोड़ी दूर में जाकर खड़ी हो गई.

http://इस जिले में 22 से 29 तक पूर्ण लॉकडाउन, फल, सब्जी और किराना दुकानें भी नहीं खुलेंगी


सन्देह के आधार पर वनकर्मियों को कार की ओर आता देख कार से दो व्यक्ति निकल कर भागने लगे जिसे देख कर्मचारियों ने दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया पर अंधेरे का लाभ उठाते हुए दोनों संदिग्ध भागने में सफल रहे. पर कार में बैठा एक व्यक्ति वनकर्मियों के हत्थे चढ़ गया. विभागीय कर्मियों ने जब कार की डिक्की खोल कर देखी तो वे भी चौंक गए. डिक्की में एक बोरी में वन्य प्राणी का मांस मिला जिसे जब्त किया गया. कार में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कलमीदादर निवासी धर्मेंद्र पिता मलिक राम कश्यप बताया. आरोपी धर्मेंद्र ने विभागीय कर्मियों को पूछताछ में बताया कि उपरोक्त बोरी में सांभर का मांस खरीद कर ले जाया जा रहा है. शिकार करने वालों का नाम पकड़े गए आरोपी ने पकरीद निवासी गौतरिहा बरिहा पिता पत्थर बरिहा बताया. उन्ही के घर से मांस खरीदकर लाना बताया गया. इसके बाद रविवार सुबह ग्राम पकरीद निवासी गौतरिहा बरिहा के घर छापा मारकर विद्युत तार, हड्डी के टुकड़े, रक्त से सनी कुल्हाड़ी सहित उनकी निशानदेही पर बारनयापारा अभ्यारण क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 128 में शिकार  के लिए फैलाए गए विद्युत तार और पास में शिकार सांभर का बिसरा सहित शिकार किए गए वन्य प्राणी सांभर के कटे अवशेष को जब्त किया गया. धर्मेंद्र के अनुसार सुरेश पिता प्रभुलाल पटेल कलमीदादर, मुकेश पिता गंगाधर नायक मगरधरा के हैं जो कि रात्रि का फायदा उठाकर फरार हो गए थे.

http://कृषि बिल राज्यसभा में ध्वनि मत से पास, पीएम मोदी बोले- ये ऐतिहासिक दिन

प्रकरण में सांभर का मांस 46 किलो, हड्डी के टुकड़े, पेट के टुकड़े, , बिजली की मोटी तार, लकड़ी की कुती, अल्टो कार सीजी 04 एचएल 7234  को जब्त कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 27, 29, 32, 39, 44, 48 क 50, 51 के तहत कार्रवाई कर पीओआर क्रमांक 13224/7 दिनाक 20/9/2020 पंजीबद्ध किया गया. उप मंडल अधिकारी कसडोल यूएसठाकुर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर पंचराम यादव परिक्षेत्र सहायक बया भुनेश्वर वर्मा, परिक्षेत्र सहायक देवपुर बसंत खांडेकर, परिक्षेत्र सहायक चन्हट शिव सिंह मरकाम, वनरक्षक अजित ध्रुव, गुरबारी बघेल, संदीप साहू, काशीराम सिन्हा, गजेंद्र पटेल, अश्वनी साहू, छोटेलाल रात्रे, बसंत चौहान, मुंशी दीवान, सुरक्षा श्रमिक सुधीर राव, कलीम खान, हरिवंश साहू, रत्नेश बरिहा, फिरत यादव एवं समस्त स्टाफ परिक्षेत्र देवपुर का सहयोग रहा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now