नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया हैं. एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ ट्विट करते हुए उनपर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा पायल ने इस खुलासे के बाद अपनी सुरक्षा को भी खतरा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है. पायल घोष ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया. पायल ने पीएम मोदी और पीएओ के ट्विटर एकाउंट पर टैग करते हुए आगे लिखा- कृपया इस पर एक्शन लें और देश को दिखाए इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान.
http://कृषि विधेयकों पर राहुल बोले- किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना रहे हैं पीएम मोदी
मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं. प्लीज मेरी मदद कीजिए. अपने इस ट्वीट के साथ एक्ट्रेस ने एक तेलुगु न्यूज चैनल का लिंक भी शेयर किया है. इस चैनल पर पायल का एक वीडियो चलाया जा रहा है. इस वीडियो में पायल अंग्रेजी में बात करते हुए अनुराग कश्यप पर ना सिर्फ यौन शोषण के आरोप लगा रही हैं. इसे लेकर शनिवार की देर रात अनुराग कश्यप ने भी अपना पक्ष रखा. अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा है- क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.
http://IPL 2020 : CSK का जीत से आगाज, MI को 5 विकेट से हराया
@anuragkashyap72 has forced himself on me and extremely badly. @PMOIndia @narendramodi ji, kindly take action and let the country see the demon behind this creative guy. I am aware that it can harm me and my security is at risk. Pls help! https://t.co/1q6BYsZpyx
— Payal Ghoshॐ (@iampayalghosh) September 19, 2020










