नई दिल्ली. भोजपुरी सिंगर-एक्टर रितेश पांडे के फैन्स की तादाद भी दिन व दिन बढ़ती जा रही है. रितेश पांडे का पहला रैप सॉन्ग ‘हेलो कौन’ ने जहां पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो वहीं अब उनका एक और रैप सॉन्ग रिलीज होते के साथ वायरल हो गया है और धमाल मचा रहा है. रितेश पांडे का पहला रैप सॉन्ग ‘हेलो कौन’ को यू-ट्यूब पर 62 करोड़ व्यूज मिले, जिसके साथ ही ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला गाना बन चुका है, तो वहीं अब उनका एक और रैप सॉन्ग ‘कौन था’ रिलीज हुआ है.
http://रायपुर में 21 से 28 तक पूर्ण लॉकडाउन, 7 दिनों तक सभी दुकानें रहेंगी बंद
रितेश का नया रैप सॉन्ग ‘कौन था’ 17 सितंबर को रिलीज हुआ है और इस गाने की लोकप्रियता इस कदर बढ़ती जा रही है कि इसे अब तक 3.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. रितेश के इस रैप सॉन्ग को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और इसे अब तक 3,575,279 बार देखा जा चुका है. वहीं, इस गाने को अब तक 31 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं. रैप सॉन्ग ‘कौन था’ के बोले विशाल भारती ने लिखे हैं, वहीं म्यूजिक गोलू गगन ने दिए हैं. देखिए वीडियो-










