আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज मालिक और 6 युवक-युवती गिरफ्तार

Published on: September 18, 2020
---Advertisement---

सारंगढ़. सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने लॉज के मालिक के अलावा 3 युवक और 3 युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत माता चौक स्थित प्रिंस लॉज में बाहर से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है. पुलिसकर्मी खुद ग्राहक बनकर लॉज में पहुंचे, फिर छापामार कार्रवाई कर कमरे से 6 युवक-युवतियों को पकड़ा. इनमें दो युवक जांजगीर, एक सारंगढ़ और तीनों युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली बताई जा रही है. टीआई आशीष वासनिक ने बताया कि स्थानीय प्रिंस लॉज में देह व्यापार के गोरख धंधे की सूचना पर दबिश देकर लॉज के मालिक, 3 युवक और 3 युवतियों को पकड़ा गया है. वहीं देह व्यापार से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री एवं बीयर बरामद कर सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

http://कोरोना की दवा बताकर परिवार को कराया विषपान, 3 बच्चों समेत दंपत्ति अस्पताल में भर्ती


बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों पर की गई कार्रवाई

धमतरी. जिले में बिना मास्क लगाए घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज रत्नाबांधा चौक में बिना मास्क पहने 34 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 1700 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई. नगर पंचायत कुरूद द्वारा बिना मास्क के घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई, जिसके तहत 42 लोगों पर 2620 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसी तरह मगरलोड में बिना मास्क लगाए अनावश्यक घूमने वाले 56 व्यक्तियों से 5600 रुपए का जुर्माना वसूला गया.

http://Kia Sonet भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now