खरोरा. एक युवक ने तीन बच्चों और पत्नी को जहर देने के बाद खुदकुशी की कोशिश की. सभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत केसला निवासी प्रेम नारायण देवांगन ने शुक्रवार को अपने परिवार को जहरीला पदार्थ पिला दिया. इसके बाद खुद भी पी लिया. सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया. काफी देर तक कोई आवाज नहीं मिली तो उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दरवाजा खोला.
http://Kia Sonet भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
अंदर प्रेम नारायण, उनकी पत्नी कामिनी बेहोश पड़े हुए थे, जबकि दूसरे कमरे में बच्चे प्रिया (11), गायत्री (9) और तुलेश्वर (7) बेहोशी की हालत में थे. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक बच्ची ने पुलिस को बताया कि पापा ने कोरोना की दवाई बताकर पिलाया था. बताया जा रहा है कि युवक आदतन शराबी है. शराब के चलते उसने बहुत सारे लोगों से कर्ज ले रखा है. इस कर्ज को चुकाने की चक्कर में उसने अपनी जमीन भी बेच दी. आर्थिक रूप से टूटने और कर्ज के चलते वह अवसाद में था. इसी के चलते उसने परिवार समेत खुदकुशी की कोशिश की.
http://नक्सलियों ने की सीएएफ जवान की हत्या, सड़क किनारे फेंका शव







