नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना ‘हसीना पागल दीवानी’ रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने में कियारा आडवाणी धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना ‘सावन में लग गई आग’ का रिमेक है. इस गाने में सिंगर मीका सिंह ने आवाज दी है. इस गाने में नीले रंग के लहंगे में कियारा जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने को 15 सितंबर को रिलीज किया गया था.
http://केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
इस गाने को अब तक 12,636,104 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कियारा आडवाणी की फिल्म ‘इंदु की जवानी’ जून में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसमें देरी हुई. यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. कॉमेडी फिल्म ‘इंदु की जवानी’ से बंगाली लेखक-फिल्मकार अबीर सेनगुप्ता हिंदी फिल्म जगत में बतौर निर्देशक आगाज कर रहे हैं. इसमें आदित्य सील और मल्लिका दुआ भी हैं. देखिए गाना-
http://निसान की इस कार पर मिल रहा है 75 हजार रुपए तक का डिस्काउंट
http://हिना-धीरज का गाना ‘हमको तुम मिल गए’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री










