नई दिल्ली. अगर आप निसान किक्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके के लिए फिलहाल बेहतर मौका है. इस महीने निसान इंडिया SUV किक्स पर भारी छूट दे रही है. निसान किक्स पर इस समय शानदार 75 हजार रुपए बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. यह ऑफर ग्राहकों को कार के सभी वेरिएंट पर मिलेगा.75 हजार रुपए के बेनिफिट्स में ग्राहकों को निसान किक्स खरीदने पर 40,000 रुपए तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 10,000 रुपए के लॉयल्टी बेनेफिट मिलेंगे. जबकि 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा. पंद्रह सितंबर तक या उससे पहले नई किक्स की बुकिंग पर 15,000 रुपए का अतिरिक्त बेनेफिट भी दिया जा रहा है.
http://5 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
निसान किक्स की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.5 पेट्रोल वेरिएंट की 9.50-10.00 लाख रुपए और 1.3 टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की 11.85-14.15 लाख रुपए के बीच है. निसान किक्स की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर है. अगर डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4384 mm, चौड़ाई 1813 mm, ऊंचाई 1669 mm और व्हीलबेस 2673 mm है. जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 210 mm और बूट स्पेस 400 लीटर है. निसान किक्स के सभी आठ वेरिएंट्स पर यह बेनेफिट्स मिल रहे हैं. यह एसयूवी 16 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है.
http://बवाल के बाद अब बच्चों को अंडा नहीं, दूध बांटेगी शिवराज सरकार










